भूमि की विभिन्न प्रकार की मापन इकाइयाँ व उनमें सम्बंध


भूमि की विभिन्न प्रकार की मापन इकाइयाँ व उनमें सम्बंध:-
     1 हेक्टयर =100 एअर                                                  1एअर =100 वर्ग मीटर                                             1हेक्टेअर =100 एअर या 100×100=10000 वर्ग मीट                 1डिसमिल =40.48 वर्ग मी.                                            1एकड़ =100 डिसमिल या 100 ×40.48 वर्ग मीटर =4048 वर्ग मीटर                                                                        तब हम कह सकते हैं कि 1 एकड़ में 4048 वर्ग मीटर होते हैं।

गंट्री जरीब :-
एक गंट्री जरीब की लंबाई 20.12 मीटर होती है।अर्थात 20 मीटर व 12 सेंटीमीटर की होती है।

सामान्यतः एक जरीब में 10 लट्ठा होते हैं।तब एक लट्ठे की लंबाई =20.12\10=2.012 मीटर

एक लट्ठा में 10 कड़ी होती हैं।तब एक कड़ी की लंबाई=2.012/10=20.12 सेंटीमीटर 

एक कड़ी की लंबाई बीस सेंटीमीटर व 1.2 मिलीमीटर

1 लट्ठा में 10 कड़ी होती है।तब हम कह सकते। हैं कि एक गंट्री लट्ठे की लंबाई 2.012 मीटर होती           
एक वर्ग लट्ठा=2.012×2.012=4.048 वर्ग मीट.          
1वर्ग लट्ठा किसके बराबर होता है.                            
 यदि हम 10 वर्ग लट्ठा को  वर्ग मीटर में परिवर्तन कर देतें हैं।10×4.048=40.48 वर्गमीटर आता है जो 1 डिसमिल के बराबर होता है। हम कह सकते हैं कि 10 वर्ग लट्ठा =1 डिसमिल होता है।
मैट्रिक जरीब :-मैट्रिक जरीब 20 मीटर की लंबाई की होती है।
मैट्रिक लट्ठा :-मैट्रिक लट्ठा की लंबाई मैट्रिक जरीब का दसवां भाग होता है।एक जरीब की लंबाई 20 मीटर है तब एक लट्ठा होगा 20/10=2मीटर
एक लट्ठा में 10 कड़ी होती हैं।तब एक कड़ी =200सेंटीमीटर/10=20 सेंटीमीटर
डिसमिल एवं वर्ग कड़ी में सम्बन्ध
हम जानते हैं कि 1लट्ठा =10 कड़ी
इसलिए 1 लट्ठा ×1 लट्ठा =1वर्ग लट्ठा
10 कड़ी ×10 कड़ी=1 वर्ग लट्ठा 
100 वर्ग कड़ी =1 वर्ग लट्ठा
अर्थात 1 वर्ग लट्ठा =100 वर्ग कड़ी 
Note:ध्यान दें कड़ी दूरी की यूनिट है। और वर्ग कड़ी क्षेत्रफल की यूनिट है।
1 डिसमिल =10 वर्ग लट्ठा 
               =  10×1 वर्ग लट्ठा 
                =10×100वर्ग कड़ी
                =  1000 वर्ग कड़ी
त्रुटि होने की दशा में मार्गदर्शन करें ।व कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करना न भूले

Post a Comment

comment hare

Previous Post Next Post

Contact Form