सन 2023 को एफएओ द्वारा मौटे अनाज के रुप में घोषित किया गया है।


www.bhusolver.blogspot.com

   संयुक्‍त राष्‍ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की परिषद् ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्‍ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बताया कि रोम में चल रही परिषद् की बैठक में प्रस्‍ताव को मंजूरी दी गई है। उन्‍होंने प्रस्‍ताव का समर्थन करने वाले देशों का आभार व्‍यक्‍त किया.
                    F. A. O की स्थापना                         
 16  अक्टूबर, 1945 को क्यूबेक शहर, कनाडा में हुई थी।इसका मुख्यालय वाशिंग्टन से रोम स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में 191 राष्ट्र इसके सदस्य हैं, जिसमें यूरोपियाई समुदाय एवं फैरो द्वीपसमूह भी सम्मिलित हैं, जो एसोसियेट सदस्य हैं। एफ.ए.ओ के प्रथम महानिदेशक ब्रिटेन के जॉन ओर थे। इसके वर्तमान महानिदेशक सेनेगल के जैक्स डियोफ हैं। इस संगठन को सदस्य देशों के सम्मेलन द्वारा शासित किया जाता है। इसकी बैठक द्विवार्षिक होती है, जिसमें पिछले दो वर्ष में किये गए कार्यो की समीक्षा और आगामी दो वर्षो के लिए बजट पारित किया जाता है। इस सम्मेलन में 49 लोगों का चयन भी किया जाता है जो अंतरिम शासित समिति के रूप में कार्य करती है। इस सम्मेलन में ही महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) का चुनाव भी होता है। सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। इस संगठन के आठ विभाग हैं, प्रशासन एवं वित्त, आर्थिक और सामाजिक, फिशरीज, वानिकी, सामान्य विषय और सूचना, सतत विकास, कृषि और उपभोक्ता सुरक्षा और तकनीकी सहयोग हैं। एफएओ का आम वित्त-पोषण उसके सदस्यों द्वारा वहन किया जाता ।

   संयुक्‍त राष्‍ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की परिषद् ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्‍ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बताया कि रोम में चल रही परिषद् की बैठक में प्रस्‍ताव को मंजूरी दी गई है। उन्‍होंने प्रस्‍ताव का समर्थन करने वाले देशों का आभार व्‍यक्‍त किया। श्री राधा मोहन   सिंह ने कहा कि इससे इन पोषक अनाजों को फिर से आहार में शामिल करने के प्रति जागरुकता पैदा की जा सकेगी। मोटे अनाजों में ज्‍वार, बाजरा और रागी तथा अन्‍य अनाज शामिल हैं। कि इससे इन पोषक अनाजों को फिर से आहार में शामिल करने के प्रति जागरुकता पैदा की जा सकेगी। मोटे अनाजों में ज्‍वार, बाजरा और रागी तथा अन्‍य अनाज शामिल हैं।

Post a Comment

comment hare

Previous Post Next Post

Contact Form