चुटकी में निकाले द्वि फ़सली क्षेत्रफल

               दो फ़सली क्षेत्रफल कैसे निकाले
उदाहरण लेते हैं।जो उदाहरण ले रहा हूँ ,भू लेख नियमावली की आलिया के प्रकाशन के पृष्ठ 74 सवाल को आधार मान कर आपको समझाने की पूरी कोशिश करता हूँ कि आपको द्वि फ़सली क्षेत्रफल की समस्या से निजात जरूर मिलेगी ऐसा मेरा खुद का विश्वास है।चलिये मूल्य उद्देश्य पर आते हैं।
प्रश्न:-एक पाँच बीघे के खेत में खरीफ की फसल में धान बोया गया और इसमें से चार बीघा में सिचाईं की गई।रबी की फसल में ,उन पाँच बीघा में से चार बीघा में जौ बोया गया और उसमें से दो बीघा में सिचाईं की गई।
दो फ़सली क्षेत्रफल:-



दो फ़सली क्षेत्रफल दो तरीकों से निकाल सकते हैं।प्रथम तरीका से पहले निकालते हैं।
दो फ़सली क्षेत्रफल ={(खरीफ मौसम में बोया क्षेत्रफल+ रबी फसल में बोया गया क्षेत्रफल+जायद फसल में बोया हुआ क्षेत्रफल)-कुल रकबा खेत का}
             {(5+4)-5}={9-5}=4 बीघा
दूसरा तरीका 
          {(सिंचित भूमि का क्षेत्रफल + असिंचित भूमि का क्षेत्रफल -कुल खेत का रकबा)}
=[{(4+2)+(1+2)}-5]=【{6+3}-5】=【9-5】=4
हमने देखा कि दोनों तरीका से द्विफ़सली क्षेत्रफल समान आया।लेकिन प्रथम से निकालना आसान है।
 अब ध्यान से देखें।
 द्विफ़सली क्षेत्रफल में कितना क्षेत्रफल सिंचित हैयह जानने के लिए
=(खरीफ में सिंचित क्षेत्रफल +रबी में सिंचित क्षेत्रफल +जायद में सिंचित क्षेत्रफल)- दो फसली क्षेत्रफल=(4+2+0)-4=6-4=2 बीघा
द्वि फ़सली क्षेत्रफल में कितना क्षेत्रफल असिंचित है यह जानने के लिए
यहाँ आप सीधा सोच सकते हैं कि दो फ़सली का मतलब सिंचित क्षेत्रफल (ख, र,ज)फसल में +असिंचित (ख, र,ज)फसल में
  तब कह सकते हैं कि दो फ़सली असिंचित क्षेत्रफल बराबर होगा ।दो फ़सली क्षेत्रफल - दो फ़सली सिंचित क्षेत्रफल
 4-2=2 बीघा।

             त्रुटि होने पर परामर्श दें व कमेंट करना न भूलें।

Post a Comment

comment hare

Previous Post Next Post

Contact Form